Women Congress Condemns Atrocities Against Women Criticizes BJP Government s Failure in Safety महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार फेल, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsWomen Congress Condemns Atrocities Against Women Criticizes BJP Government s Failure in Safety

महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार फेल

महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की है। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि भाजपा नेता महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लिप्त हैं। मणिपुर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषFri, 6 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार फेल

देश और प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। उन्होंने आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार की निंदा की। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि आज समूचे देश में एक के बाद एक भाजपा नेताओं के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं और हमारी देवभूमि उत्तराखंड भी इससे अछूती नहीं रह गई है। हाल ही में हरिद्वार में भाजपा नेत्री द्वारा अपनी ही बेटी से गलत काम करवाया गया।

इस मामले में उस महिला के चैट से कई भाजपा नेता के संपर्क नंबर भी सामने आ रहे हैं। इस मामले में भी अंकिता भंडारी हत्याकांड की तरह ही वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जाने लगा है। कहा कि भाजपा सरकार जो महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाने का दावा करती है, उसी के नेता आए दिन महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में लिप्त पाए जाते हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं में आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर के घुमाया गया। बावजूद इसके भाजपा सरकार की चुप्पी ऐसे लोगों का समर्थन करती है और उनको प्रोत्साहित करती है। कहा कि चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक नाबालिक बच्ची को बहला फुसला कर कई दिनों तक बलात्कार किया गया, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिक दलित युवती से बलात्कार, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार के उपरान्त हत्या, रुद्रपुर में नर्स से बलात्कार कर हत्या, देहरादून आईएसबीटी में युवती से सामूहिक बलात्कार आदि घटनाएं समाज को कलंकित कर रही हैं। कांग्रेस नेत्री मधु जोशी ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। मौके पर पूर्व पार्षद राधा रमोला, पार्षद सरोजिनी थपलियाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला, पार्षद दल के नेता देवेंद्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, ऋषि सिंघल, मधु मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, बिट्टू त्यागी, राकेश वर्मा, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, योगराज दत्त नौटियाल, धनंजय मंडल, रणजीत राम, दिलप्रीत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।