गंग नहर में मगरमच्छ दिखने से जायरीनों में दहशत
धनौरी, संवाददाता। धनौरी बावन दर्रे के पास पुरानी गंगनहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से पिरान कलियर से बावन दर्रे जाने वाले जायरीनों में दहशत का माहौल है

धनौरी बावन दर्रे के पास पुरानी गंगनहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से पिरान कलियर से बावन दर्रे जाने वाले जायरीनों में दहशत का माहौल है। पुरानी गंग नहर में एक झुंड में लगभग चार से पांच खूंखार मगरमच्छ हैं। पिरान कलियर से अक्सर बावन दर्रे पर जायरीन नहाने के लिए आते हैं हालांकि बावन दर्रे पर जाने और नहाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद जायरीन यहां जबरन घुस आते हैं। पहले ही बावन दर्रे में डूबने से कई जानें जा चुकी हैं। अब मगरमच्छों के झुंड ने भी बावन दर्रे के समीप अपना बसरे बना लिया है जोकि एक बड़े खतरे को दवात दे रहा है। मगरमच्छों के झुंड का अब इस तरह से सक्रिय होना लोगों के लिए अब जोखिम बनता दिखाई दे रहा है। वनीय अधिकारियों की माने तो उनके मुताबिक मगरमच्छ इंसानों पर जल्दी से हमला नहीं करते हैं, सिंचाई विभाग गंग नहर की सफाई करा रहा है। जिसके बाद मगरमच्छो को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।