वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व एक वृद्ध घायल पड़ा मिला था। जीआरपी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां वृद्ध ने उ

रुड़की रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व एक वृद्ध घायल पड़ा मिला था। जीआरपी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस ने वृद्ध की पहचान नहीं होने पर शव मोर्चरी रखवा दिया गया। रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम के समय कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के टिकट घर के बाहर एक वृद्ध व्यक्ति बीमार अवस्था में पड़ा हुआ है। वृद्ध व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया था। सूचना मिली कि वृद्ध की सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मतृक की पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। प्रीति कर्णवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला का शव टिकट घर के बाहर मिला था। उसकी भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।