इनर व्हील क्लब पैसिफिक ग्रीन की अध्यक्ष बनीं पूजा
रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की ओर से रविवार को इनर व्हील क्लब पैसिफ़िक ग्रीन की एक नई शाखा का गठन किया गया। नई शाखा में अध्यक्ष की जिम्मे

इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की ओर से रविवार को इनर व्हील क्लब पैसिफिक ग्रीन की एक नई शाखा का गठन किया गया। नई शाखा में अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूजा लूथरा और अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व ग्रहण करवाया गया। रुड़की टॉकीज चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता अहुजा एवं विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंघल के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की अध्यक्ष सीमा भाटिया ने नई शाखा इनरव्हील क्लब पैसिफिक ग्रीन बनाई। इसमें रुड़की और मंगलौर की ऐसी लगभग 15 महिलाएं जो सामाजिक कार्यों को करने का जज्बा रखती है।
महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सहयोग करना चाहती है उन्हें स्वेच्छा से शामिल किया गया। क्लब के अधिष्ठापन समारोह में इनरव्हील क्लब पैसिफिक ग्रीन की अध्यक्ष पद पूजा लूथरा, उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, सचिव डॉ. रोजाना गिलानी, कोषाध्यक्ष रितिका सरीन, आईएसओ रेनू गोयल और संपादक पद पर पूजा गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।