Police Arrest Driver for Reckless Driving Charges Under MV Act अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPolice Arrest Driver for Reckless Driving Charges Under MV Act

अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार

मंगलौर। अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीWed, 28 May 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार

अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है। मंगलवार की देर रात को टीआई राजेंद्र नाथ गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने अपने वाहन को दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशु निवासी दक्षिणी पुरी न्यू अंबेडकर नगर दिल्ली बताया है।

पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।