Police Arrests Accused in Minor s Abduction and Rape Case किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPolice Arrests Accused in Minor s Abduction and Rape Case

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर,संवाददाता। एक आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया था। आरोपी ने किशोरी के साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरो

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 1 June 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया था। आरोपी ने किशोरी के साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी एक सप्ताह बाद किशोरी को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। इसी गुरुवार को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक आरोपी 21 मई को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था, जहां पर आरोपी ने एक सप्ताह तक किशोरी को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोपी 28 मई को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। शनिवार की देर शाम को पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।