Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsProtest Against Sugar Commissioner Employees Wear Black Bands in Laksar
गन्ना परिषद कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
लक्सर, संवाददाता। गन्ना आयुक्त के खिलाफ विभागीय कर्मचारियों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारि
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 11 April 2025 04:11 PM
शुक्रवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने गन्ना आयुक्त के व्यवहार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। कहा कि आयुक्त को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। कुछ दिन पहले गन्ना विकास निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों का विभागीय आयुक्त के साथ विवाद हुआ था। तब से कर्मचारी आयुक्त के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वे आयुक्त पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद में भी कर्मचारियों ने आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।