Tree Plantation on World Environment Day at Khanpur Range खानपुर रेंज में पौधे रोपे, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsTree Plantation on World Environment Day at Khanpur Range

खानपुर रेंज में पौधे रोपे

बुग्गावाला। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को खानपुर रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 5 June 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
खानपुर रेंज में पौधे रोपे

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को खानपुर रेंज में पौधरोपण किया गया। मौके पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। खानपुर रेंज क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे रोपकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके बाद सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में दुष्यंत सैनी, सचिन, प्रमोद प्रधान, मुन्नी लाल, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।