Unknown Vehicle Hits Man Returning from Work Fatal Accident in Bhagwanpur अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsUnknown Vehicle Hits Man Returning from Work Fatal Accident in Bhagwanpur

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

भगवानपुर,संवाददाता। काम से वापस लौट रहे एक व्यक्ति को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 29 April 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

भगवानपुर,संवाददाता। काम से वापस लौट रहे एक व्यक्ति को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाडी के पास स्थित एक प्लांट में काम रहे कुआंखेड़ा निवासी 50 वर्षीय अर्जुन शर्मा सोमवार रात को काम खत्म कर वापस अपने घर लौट रहें थे। इस दौरान कंपनी से कुछ दूरी पर उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।