लिटिल चैंपियंस स्कूल के 20 मेधावियों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन
नगर के लिटिल चैंपियंस स्कूल के 20 छात्रों का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। बीते सात वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राएं जवाहर व राजीव गां

दिनेशपुर, संवाददाता। नगर के लिटिल चैंपियंस स्कूल के 20 छात्रों का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। बीते सात वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राएं जवाहर व राजीव गांधी नवोदय और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर स्कूल के लिए भी चुने गए हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक अनीता त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 9वीं के शिवाशीष मेहरा ने पूरे देश में 47वीं रैंक और उत्तराखंड में छठी रैंक प्राप्त की। शिवाशीष ने 400 में से 374 व गणित में 100 फ़ीसदी अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं कक्षा 6 की रितेश बिष्ट उत्तराखंड में छठी और शुभंकर मेहरा 13वीं रैंक के अलावा करण रावत, स्वप्ननील के अलावा कई बच्चों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष तरुण सिंह ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी। यहां कंचन कुनियाल, अनु गुलाटी, विजयलक्ष्मी, लक्ष्मण सिंह, धीरज मेहता, पुष्पा तिवारी, दीक्षा कोश्यारी, विपिन जोशी, विजय सामंत, सूरज सामंत, सूरज जोशी, रविंद्र वैद्य, पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।