Congress Leader Rajesh Pasi Joins BJP with Supporters in Rudrapur कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Leader Rajesh Pasi Joins BJP with Supporters in Rudrapur

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश पासी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। विधायक शिव अरोरा ने उनका स्वागत किया और कहा कि नए सदस्य भाजपा की नीतियों को मजबूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 29 May 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश पासी गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। गुरुवार को राजेश पासी ने विधायक अरोरा के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोग भाजपा की रीति-नीतियों को आगे बढ़ाते हुए और मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान श्रवण गुप्ता, संदीप गुप्ता, मोनू कुमार, विपिन कुमार, सुरेश सिंह, चंदन नेगी, उज्जवल, सुधाकर दुबे, पीयूष शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, सोनू मंडल, सतीश पासी, राजेश राय, सूरज गुप्ता, विनय पासी, सुनील यादव, सूरज पाल, राजू कबीरा, अमरनाथ, रामवतार, हुकुम सिंह, जतिन नेगी, विजय कुमार, राजेश भारती, शिवकुमार समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा का कहना है कि राजेश पासी कांग्रेस में विगत तीन साल से निष्क्रिय थे। उनके किसी पार्टी में जाने से कांग्रेस को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।