Inauguration of Akhand Harinaam Sankirtan at Durgamata Mandir Dineshpur दुर्गा मंदिर परिसर में महानाम संकीर्तन का आयोजन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsInauguration of Akhand Harinaam Sankirtan at Durgamata Mandir Dineshpur

दुर्गा मंदिर परिसर में महानाम संकीर्तन का आयोजन

दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गुरूवार की शाम को महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली। गुरुवार की

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 9 May 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
दुर्गा मंदिर परिसर में महानाम संकीर्तन का आयोजन

दिनेशपुर संवाददाता। दिनेशपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गुरुवार की शाम को महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली। गुरुवार की रात को आमंत्रण अधिवास के बाद शुक्रवार की सुबह छह बजे से अष्टम प्रहर व्यापी अखंड महानाम संकीर्तन का शुभारंभ शक्तिफार्म के मानव मुक्ति सम्प्रदाय की टीम ने किया। महिलाओं ने कीर्तन स्थल से कलश यात्रा निकाली। वहीं मथुरा वृंदावन से पहुंचे वैष्णव अलोक घोष ने बताया कि संकीर्तन के पहले टीम के सदस्य तुलसी पूजन करते हैं और संकीर्तन करते हुए पहले वाली टीम के साथ शामिल हो जाते हैं। इस प्रकार यह सिलसिला 24 घंटे लगातार बगैर रुके चलता है।

यहां प्रीती बैरागी, दीपा सरकार, हेमा चक्रवर्ती, काजल राय, सुजाता राय, सरस्वती ढाली, अष्टमी शील, अनिता, बसंती चक्रवर्ती, केशव मल्लिक, सरोज मंडल, नारायण राय, राजु मंडल, रविन्द्र मंडल, दिपांकर मंडल, चंपक विश्वास, बनमाली चक्रवर्ती,आशीष शील आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।