पंतनगर-नई दिल्ली के बीच 30 से बदलेगा फ्लाइटों का शेड्यूल
इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से नई दिल्ली-पंतनगर हवाई सेवा का शेड्यूल बदलने जा रही है। नई उड़ानें सुबह और दोपहर के समय निर्धारित की गई हैं। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि ऑनलाइन...

पंतनगर, संवाददाता। नई दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा मुहैया करा रही इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से अपनी फ्लाइटों के शेड्यूल में परिवर्तन करने जा रही है। कंपनी ने नए शेड्यूल के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस की नई दिल्ली-पंतनगर के बीच दो फ्लाइट संचालित हो रही हैं। वर्तमान में फ्लाइट संख्या 6ई-7324 नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर एक बजे पंतनगर पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह नई दिल्ली से सुबह 07.05 बजे उड़ान भरकर 08.10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई-7156 दिल्ली से दोपहर 14.45 बजे उड़ान भरकर शाम 15.45 बजे पंतनगर पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह दिल्ली से दोपहर 01.20 बजे उड़ान भरकर 02.25 बजे पंतनगर पहुंचेगी। जबकि वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई-7157 पंतनगर से दोपहर 01.20 बजे उड़ान भरकर 02.15 बजे दिल्ली पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह पंतनगर से सुबह 08.30 बजे उड़ान भरकर 09.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई-7325 पंतनगर से शाम 04.05 बजे उड़ान भरकर शाम 05 बजे दिल्ली पहुंचती है। नए शेड्यूल में यह पंतनगर से दोपहर 02.45 बजे उड़ान भरकर शाम 15.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।