किच्छा में ऊर्जा निगम ने तोड़ा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड
किच्छा में ऊर्जा निगम ने लगातार चौथे वर्ष में 38.49 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर रुद्रपुर जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है। अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी ने एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी को उनके...
किच्छा, संवाददाता। किच्छा में ऊर्जा निगम ने लगातार चौथे साल रिकॉर्ड कायम करते हुए बीते वित्तीय वर्ष में 38.49 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर रुद्रपुर जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व निगम ने वर्ष 2021-22 में 26.04 करोड़, 2022-23 में 28 करोड़ और वर्ष 2023-24 में 34.61 करोड़ की राजस्व वसूली का रिकॉर्ड कायम किया था। अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी ने बीते दिनों उपखंड अधिकारी (एसडीओ) दिनेश चंद्र गुरुरानी को उकृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। रविवार को एसडीओ गुरुरानी ने बताया कि अधिशासी अभियंता तिवारी के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। एसडीओ गुरुरानी अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2016 से विभिन्न अवसरों पर 10 उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके है। उनकी वर्ष 2021 में किच्छा उपखंड कार्यालय में एसडीओ के पद पर तैनाती हुई थी। इससे पूर्व, वर्ष 2016 में ऊर्जा निगम एमडी एसएस यादव, 2017 में एमडी एमके जैन, 2018 में एमडी वीसीके मिश्रा, 2022 में अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी, 2024 में एमडी अनिल जैन और वर्ष 2025 में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी ने एसडीओ गुरुरानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वर्ष 2018 में ऊर्जा निगम की सचिव राधिका झा भी गुरुरानी को सम्मानित कर चुकी हैं।
पुराने और जर्जर हाईटेंशन तारों को बदला जाएगा : गुरुरानी
उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी ने बताया कि पुराने व जर्जर हाइटेंशन तारों (33 एवं 11 हजार केवी लाइन) को बदल कर उनके स्थान पर नए तारों को बिझाया जाएगा। जर्जर बिजली पोल भी बदल कर आश्यकतानुसार उनके बीच की दूरी कम की जाएगी। किच्छा, लालपुर में 40 किमी एलटी लाइन की खुली तारें हटाकर एवी केबल लगाई जाएगी। पुराने बिजलीघर में लगे 11 केवी फीडर को हटाकर नए फीडर लगाए जाएंगे। किच्छा व लालपुर स्थित 87 ट्रांसफॉर्मर में से 47 की क्षमता वृद्धि की गई है, जबकि शेष पर काम जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।