New Leadership Elected for Chhatarpur Trade Association in Rudrapur Ceremony हरविंदर सिंह विर्क बने छतरपुर व्यापार के मंडल अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsNew Leadership Elected for Chhatarpur Trade Association in Rudrapur Ceremony

हरविंदर सिंह विर्क बने छतरपुर व्यापार के मंडल अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री

रुद्रपुर में जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने छतरपुर व्यापार मंडल का गठन किया। हरविंदर सिंह विर्क को अध्यक्ष, कपिल शर्मा को महामंत्री और देवेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 5 June 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on
हरविंदर सिंह विर्क बने छतरपुर व्यापार के मंडल अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री

रुद्रपुर। जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने छतरपुर व्यापार मंडल का गठन करते हुए हरविंदर सिंह विर्क को अध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री व देवेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री शिव शक्ति मंदिर छतरपुर में एक भव्य समारोह में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार भूड्ढी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल जिला, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव व डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अंश अग्रवाल की मौजूदगी में छतरपुर व्यापार मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियो का फूल मालाओं से व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।