Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrests Suspect with 20 Liters of Illicit Liquor in Kichha
बीस ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
किच्छा में पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया। शनिवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान उसे गैलन ले जाते देखा। आरोपी ने भागने की कोशिश...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 25 May 2025 05:00 PM

किच्छा। पुलिस ने बीस ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल पुलिस बल के साथ चुकटी देवरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को गैलन ले जाते हुए देखा। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गैलन से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी जामा मस्जिद के पास लालपुर बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।