पूर्वांचल जनजागरण छठ पूजा समिति अध्यक्ष का निधन
हृदय गति रुकने से पूर्वांचल जन जागरण छठ पूजा समिति अध्यक्ष परमानंद चौरसिया (58) का आकस्मिक निधन हो गया। चौरसिया के निधन के बाद के बाद परिजनों में कोहर

दिनेशपुर, संवाददाता। हृदय गति रुकने से पूर्वांचल जन जागरण छठ पूजा समिति अध्यक्ष परमानंद चौरसिया (58) का आकस्मिक निधन हो गया। चौरसिया लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। उन्हें दिनेशपुर वार्ड नंबर तीन चंदनगढ़ अपने निवास पर शनिवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ा था। दोपहर बाद परमानंद चौरसिया के पार्थिव शरीर का दिनेशपुर मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। शोक जताने वालों में इस दौरान हिमांशु सरकार, कावल सिंह, नारायण अनिल मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह, सत्यजीत विश्वास, तरुण सिंह, मुकेश कुशवाहा, के एन तिवारी, दुर्गेश राय, सागर सिंह, सुरेश चंद्र पासवान, सुधाकर दुबे, रवि सरकार, नीत्यो मंडल, सुकुमार सरकार, राखल मंडल, विष्णु शील, सौरभ मंडल, केएन मिश्रा नित्यानंद मिश्रा प्रीतम गाईन, विशंभर बैरागी, संजय सरकार, गोविंद मंडल शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।