खटीमा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खटीमा में रविवार रात एक 25 वर्षीय महिला पुष्पा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का पति बताता है कि उसकी पत्नी डेढ़ माह से बीमार थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप...

खटीमा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी डेढ़ माह से बीमार थी। खिलड़िया निवासी 25 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी सतपाल की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का मायका गोल गेट पंतनगर में है। उसका विवाह लगभग छह साल पहले हुआ था। मृतका अपने पीछे दो बच्चे 4 वर्षीय प्रतीक और 9 माह की पीहू को रोता-बिलखता छोड़ गई है। मृतका के भाई अर्जुन ने घटना की सूचना झनकईया पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की सास पांच दिन पूर्व अपनी छोटी पुत्री के घर गई थीं। पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डेढ़ माह से तबीयत खराब चल रही थी। रविवार को वह पत्नी को सरकारी अस्पताल में दिखाने लाया था। साथ में उसकी पत्नी का बड़ा भाई करन भी था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और खून की उल्टी करने के बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।