मलेथा से मरोड़ा तक बनाई जाए मिसिंग रेल लाइन:किशोर
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने चारधाम रेल परियोजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य चल रहा है और मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव तक एक मिसिंग रेल लिंक बनने की जरूरत...
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि चारधाम रेल परियोजना बनने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। जबकि डाईवाला से गंगोत्री के लिए भी रेल लाइन बनने की कवायद चल रही है। उन्होंने कि चारधाम के लिए रेल परियोजना के दौरान ही टिहरी के मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव तक एक मिसिंग रेल लाइन बननी जरूरी है। जिससे यात्री गंगोत्री से यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ इंटरकनेक्ट होकर यात्रा कर सके। वीरवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि बीते 27 मार्च को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए मिसिंग लिंक मलेथा से मरोड़ा-तिवाड़गांव बनाने के लिए दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र दिया था। जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कार्यवाही करते हुए 29 मार्च को रेलवे बोर्ड और रेल विकास निगम को इस मार्ग के सर्वे के निर्देश दिए है। विधायक ने कहा कि यह लिंक मार्ग बनने से यात्रियों को यमुनोत्री, गंगोत्री के यात्रा करने के बाद वापस डोईवाला नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि वह सीधे मरोड़ा से मलेथा होते हुए रेल से केदारनाथ और बदरीनाथ जा सकेंगे। इससे हजारों लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
सामरिक दृष्टि से भी चारधाम रेल लाइन महत्वपूर्ण साबित होगी। विधायक ने कहा कि प्रारंभिक सर्वे के तहत करीब 40 किमी के मिसिंग रेल लिंक मार्ग पर 15 से 2 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। जबकि देहरादून से टिहरी के लिए टनल की प्रक्रिया भी गतिमान है। जिससे यह मिसिंग रेल लिंक और भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने मामले में सांसद अनिल बलूनी, मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित टिहरी के सभी विधायकों से पैरवी करने की अपील की है। कहा कि इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी को उन्होंने अवगत कराया हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, डॉ.प्रमोद उनियाल, राजेंद्र डोभाल, असगर अली, जयेंद्र पंवार, सुनील शास्त्री आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।