Mori Apple Blossom Thrives Promising Harvest Expected अच्छी फलाविरंग होने से सेब बागवान उत्साहित, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsMori Apple Blossom Thrives Promising Harvest Expected

अच्छी फलाविरंग होने से सेब बागवान उत्साहित

मोरी विकास खण्ड में इस वर्ष सेब की फ्लावरिंग अच्छी चल रही है, जिससे बागवान उत्साहित हैं। अगर मौसम ठीक रहा, तो सेब सेटिंग में आ जाएंगे। इस साल की अच्छी बर्फबारी और बारिश ने फसलों के लिए अनुकूल मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीThu, 10 April 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
अच्छी फलाविरंग होने से सेब बागवान उत्साहित

मोरी विकास खण्ड में इस वर्ष गत वर्षों की भांति सेब फ्लावरिंग अच्छी चल रही है। फ्लावरिंग ठीक होने से सेब बागवान उत्साहित हैं। फ्लावरिंग से अच्छे सेब उत्पादन की उम्मीद भी की जा रही है। मौसम आने वाले एक सप्ताह तक ठीक रहा तो मोरी के निचले हिस्से में सेब सेटिंग में आ जायेंगे। वहीं उंचाई वाले क्षेत्रों के लिए दो से तीन सप्ताह मौसम ठीक रहा तो सेब सेटिंग में आ जायेंगे। इस बार दिसंबर, जनवरी एवं फरवरी में अच्छी बर्फबारी और बारिश होने से भूमि को अच्छी नमी मिली। नमी मिलने से सेब, नाशपाती, आड़ू, सरसों सहित सभी फसलों के लिए अनुकूल मौसम रहा, इस लिए इस साल सेब की फ्लावरिंग अच्छी चल रही है। फ्लावरिंग ठीक होने से अच्छी फसल की उम्मीद जताई जा रही है। मोरी के सेब बागवान अमर सिंह चौहान, अनिल, भगवान सिंह रांगड़, महावीर सिंह राणा, नौनिहाल सिंह राणा आदि ने बताया कि मौसम ठीक रहा तो गत वर्षों की भांति इस साल सेब की पैदावार ठीक रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।