BJP Blood Donation Camp Celebrates 11 Years of Development and Governance शिविर में 67 लोगों ने किया रक्तदान, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP Blood Donation Camp Celebrates 11 Years of Development and Governance

शिविर में 67 लोगों ने किया रक्तदान

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। भाजपा विकासनगर शहर मंडल की ओर से विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण के 11 वर्ष होने के अवसर पर रक्तदान शिव

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 8 June 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
शिविर में 67 लोगों ने किया रक्तदान

भाजपा विकासनगर शहर मंडल की ओर से विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 67 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राष्ट्र में अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के रूप में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान मोदी की ओर से चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग की ओर से किया गया।

इस अवसर पर विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, गौरव चावला, मण्डल महामंत्री सचिन बंसल, आदित्य वर्मा, मनीष रावत, रोहित रोहिला, अनुपमा टोंक, संगीता, गगन सेठी, गौरव लोधा, प्रभात ठाकुर, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।