BJP s Village Campaign Celebrating Achievements and Future Plans in Ambadi Rally भाजपा सरकार ने देश हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय , Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP s Village Campaign Celebrating Achievements and Future Plans in Ambadi Rally

भाजपा सरकार ने देश हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय

विकासनगर, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को अंबाड़ी में रैली निकालकर केंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 11 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार ने देश हित में लिए ऐतिहासिक निर्णय

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को अंबाड़ी में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार का गठन होने बाद से ही देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। कांग्रेस शासनकाल की देन कश्मीर में धारा 370 को हटाना देशहित में लिया गया अभूतर्पर्व निर्णय है। कहा कि प्रदेश सरकार नीतिगत फैसलों से जनता का हित कर रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने से प्रदेश की जनता को दूरगामी लाभ मिलेगा। नकल विरोधी कानून से प्रदेश की प्रतिभाओं को उनका हक मिलने लगा है। प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर देशभर में अपनी ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अगले दस साल तक प्रदेश में भाजपा की ही सरकार रहेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सारांश डोगरा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सुभाष सकलानी, मोहित ठाकुर, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।