Missing Woman in Selakui Husband Files Kidnapping Complaint After Three Months तीन बच्चों को छोड़कर महिला लापता, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsMissing Woman in Selakui Husband Files Kidnapping Complaint After Three Months

तीन बच्चों को छोड़कर महिला लापता

सेलाकुई संवाददाता। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर तीन माह से लापता है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकद

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 7 June 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
तीन बच्चों को छोड़कर महिला लापता

सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर तीन माह से लापता है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से बुलंद शहर और वर्तमान में सेलाकुई के बंजारागली में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। बताया कि 13 फरवरी को उसकी पत्नी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकली थी। उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं। जब उनकी पत्नी निकली तो बच्चे स्कूल जा रखे थे। तब से लेकर आज तक वह वापस नहीं लौटी है।

बताया कि उसके जाने से बच्चों की देखरेख में काफी दिक्कतें आ रही है। कुछ समय पूर्व तक उनकी फोन पर बातचीत होती थी। उसने जल्द घर लौटने का वायदा किया था, लेकिन बीते एक सप्ताह से उसका फोन बंद आ रहा है। जिससे वह काफी परेशान हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की खोजबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।