साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर लगा जाम
मैदानो में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के चकराता के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे पर्यटकों के लिए जाम परेशानी का सबब बन रहा है।

मैदानों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के चकराता के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे पर्यटकों के लिए जाम परेशानी का सबब बन रहा है। रविवार को साहिया बाजार और साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारियों और पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारु कराया। चकराता के पर्यटन स्थलों का आनंद लेने के लिए इन दिनों पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। रविवार को भी पर्यटकों की आमद बनी रही है। कुछ पर्यटक अपने वाहनों से दोपहर बाद लौटना शुरू हो गए थे। जिससे साहिया बाजार पर यातायात का दबाव बढ़ गया।
इसके साथ ही जौनसार के करीब सौ गांवों का केंद्र बिंदु होने के कारण ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए साहिया बाजार पहुंचते हैं। अमलावा नदी पर बने पुल और मुख्य बाजार में खड़े आड़े तिरछे वाहनों के चलते पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पडती है। ऐसे में दोपहर होते ही बाजार समेत साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर जाम लग गया। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि बाजार में नागरिक पुलिस के साथ ही हर रोज एक राजस्व उप निरीक्षक और दो होमगार्ड के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।