Villagers Protest Mobile Tower Installation in Residential Area आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsVillagers Protest Mobile Tower Installation in Residential Area

आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

राजा रोड पर मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हंगामा कर धरना दिया। पुलिस और नगर पंचायत अध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीण माने और घर लौट गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 5 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

राजा रोड पर आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। काम बंद न किए जाने पर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर धरना दिया। पुलिस और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी के समझाने पर ग्रामीण माने और घरों को लौट गए। दरअसल, निजी कंपनी की ओर से राजारोड पर एक व्यक्ति के खेत में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। पहले भी उस खेत में एक टावर लगा हुआ है। आबादी वाले क्षेत्र में लगाए जा रहे इस टावर का लोग विरोध कर रहे हैं। विगत तीन जून को वार्ड नौ की सभासद अंबिका चौहान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी।

जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी टावर लगाने का काम बंद नहीं हुआ। जिसके बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में आसपास केलोग मौके पर पहुंचे और टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख सेलाकुई पुलिस व नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में टावर लगाया जाना ठीक नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश किए हुए हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक टावर लगाने का काम नहीं होना चाहिए। कहा कि इसके बाद भी अगर टावर लगाया जाता है तो नगर पंचायत पूरे वार्ड वासियों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश, सुरेश चंद, चरण सिंह, रामपाल, राजाराम, मकानी देवी, ममता, कुलवंती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, जमीन मालिक हरदेव का कहना है कि पुराने टावर को शिफ्ट किया जा रहा है। नया टावर नहीं लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।