Sex room for prisoners Italy allows them to spend time with their patner in private इस देश में जेल में बंद कैदियों को मिलेगा सेक्स रूम, कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Sex room for prisoners Italy allows them to spend time with their patner in private

इस देश में जेल में बंद कैदियों को मिलेगा सेक्स रूम, कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक

  • आपने जेल में कैदियों को खाना-पीना और मनोरंजन के लिए कुछ संसाधन मिलने की बातें सुनी ही होंगी। पर हाल ही में एक देश ने इन सुविधाओं और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब कैदियों को सेक्स रूम मिलेगा।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
इस देश में जेल में बंद कैदियों को मिलेगा सेक्स रूम, कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक

दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है। वहीं जेल में बंद कैदियों को मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार से मिलने का भी अधिकार है। अलग-अलग देशों में इन अधिकारों का दायरा अपराध की प्रवृतियों पर निर्भर करता है। हाल ही इटली ने इस फेहरिस्त में एक और इजाफा किया है।

दरअसल इटली में अब कैदियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए सेक्स रूम की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देश के संवैधानिक न्यायालय के फैसले के बाद इटली में पहली बार इसे मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश में कैदियों को इस तरह के अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन जैसे कई यूरोपीय देशों में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढ़ें:धर्म बदलो या मार खाओ, जेलों में शरिया अदालत चला रहे इस्लामी गिरोह; हर ओर दहशत
ये भी पढ़ें:मेरठ के लाल का इटली में कमाल, दांतों से 35 सेकेंड उठाए रखा 50 किलो सामान

इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।