This Plant leave believed To neutralise Snake Venom In 5 Minutes सांप के जहर की काट है यह ‘चमत्कारी’ पौधा, 5 मिनट में करता है काम, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ This Plant leave believed To neutralise Snake Venom In 5 Minutes

सांप के जहर की काट है यह ‘चमत्कारी’ पौधा, 5 मिनट में करता है काम

यह चमत्कारी पौधा ककोड़ा है। आयुर्वेद के अनुसार, इस पौधे की पत्तियां और जड़ें सांप और अन्य विषैले जीवों के जहर को तेजी से निष्क्रिय कर सकती हैं।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
सांप के जहर की काट है यह ‘चमत्कारी’ पौधा, 5 मिनट में करता है काम

मॉनसून के दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में सांपों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में सांप ठंडी जगहों की तलाश में अक्सर घरों में घुस आते हैं, जिससे उनके इंसानों से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप के काटने की घटनाएं इस दौरान जानलेवा साबित हो सकती हैं, लेकिन एक चमत्कारी पौधा ऐसे संकट के समय जीवनरक्षक बन सकता है।

यह चमत्कारी पौधा ककोड़ा है। जिसे कंटोला, कंकोल, ककोरा या कट्रल नामों से भी जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस पौधे की पत्तियां और जड़ें सांप और अन्य विषैले जीवों के जहर को तेजी से निष्क्रिय कर सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका सही समय पर उपयोग करने से सांप के जहर को केवल 5 मिनट में निष्क्रिय किया जा सकता है।

कैसे करता है काम?

ककोड़ा की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सांप के काटे गए स्थान पर तुरंत लगाया जाए तो यह जहर के असर को धीमा कर सकता है। इसकी पत्तियों या जड़ का रस निकालकर सेवन करने से शरीर के अंदर विष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

यह पौधा न सिर्फ विषनाशक है बल्कि इसमें सामान्य सब्जियों से 50% अधिक प्रोटीन भी पाया जाता है।

ये भी पढ़ें:ऐसा काटा कि भागते दिखे गजराज; लड़ाई में हाथी पर कैसे भारी पड़ा घोड़ा- VIDEO

वैज्ञानिक समर्थन

मैलिगे कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. कुंतल दास द्वारा किए गए शोध में यह सामने आया कि ककोड़ा की जड़ का उपयोग प्राचीन समय से प्राकृतिक एंटीवेनम के रूप में किया जाता रहा है। (यह जानकारी लोक मान्यताओं और आयुर्वेद पर आधारित है। सांप के काटने की स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।