ओले गिरने वाले हैं, गर्मी की दस्तक के बीच बारिश का अलर्ट; 4 राज्यों में बदलेगा मौसम
- 3 और 4 मार्च को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

गर्मी के मौसम के इंतजार के बीच कई राज्य ऐसे भी हैं, जो बारिश या भारी बर्फबारी का सामना करने जा रहे हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने करीब चार राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। इसके अलावा पंजाब में ओले गिरने के भी आसार हैं। वहीं, भारत के उत्तर पश्चिम राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
IMD ने सोमवार को बताया है कि 3 और 4 मार्च को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 3 मार्च यानी सोमवार को पंजाब में ओले गिर सकते हैं।
आज का तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद भी अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। इधर, मध्य भारत में भी 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान गिर सकता है। अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं, इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आंध्र प्रदेश क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में बदलाव की खास संभावनाएं नहीं हैं। IMD ने तटीय कर्नाटक में 3 मार्च के लिए हीट वेव की संभावनाएं जताई हैं। साथ ही 4 और 5 मार्च को क्षेत्र के लोगों को उमस का सामना करना पड़ा सकता है। कोंकण और गोवा में भी 3 से 5 मार्च तक मौसम गर्म रह सकता है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।