Aaj Ka Rashifal 10 June 2025 bhavishyafal today horoscope aries to pisces daily Future predictions Aaj ka rashifal 10 जून: वृषभ व तुला समेत इन 5 राशियों का बढ़ेगा धन का आवक, जानें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 10 June 2025 bhavishyafal today horoscope aries to pisces daily Future predictions

Aaj ka rashifal 10 जून: वृषभ व तुला समेत इन 5 राशियों का बढ़ेगा धन का आवक, जानें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope 10 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 10 जून 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 10 जून का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 10 जून: वृषभ व तुला समेत इन 5 राशियों का बढ़ेगा धन का आवक, जानें अपनी राशि का हाल

ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। मिथुन राशि में बुध और गुरु। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें, खासतौर पर शारीरिक रिस्क। प्रेम-संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होने के बावजूद भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में बुध-गुरु का संयोग, 22 जून तक इन 3 राशियों का बदलेगा समय

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। अगर आपने कुछ सोचा है तो उसे पूरा करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- कुटुंब में वृद्धि। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश मत करिए। जुबान पर काबू रखिए। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन वाणी के कारण कमी आ जाएगी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा मिल सकता है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार, शाम के समय इन 5 चीजों का नहीं करना चाहिए दान

कुंभ राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!