Aaj Ka Rashifal 13 May 2025 horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions राशिफल 13 मई 2025: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 13 May 2025 horoscope today aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions

राशिफल 13 मई 2025: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

Today Horoscope 13 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 13 मई 2025 को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 13 मई का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
राशिफल 13 मई 2025: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य, बुध। गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश वृश्चिक राशि में जहां नीच के हो गए हैं। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। फिर भी कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करें।

ये भी पढ़ें:18 मई को राहु गोचर, इन 3 राशि वालों के जीवन में होंगे बदलाव

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। रहस्यों का ज्ञान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुकता में न आएं। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों-बहनों व दोस्तों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- निवेश वर्जित रहेगा। धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों से अनबन के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जो जरूरत होगा वो उपलब्ध होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता होगी। मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:जुलाई में शनि हो रहे वक्री, ज्योतिर्विद से जानें आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

मीन राशि- भाग्यवश काम संवरेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। संतान अच्छा। प्रेम अच्छा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!