Aaj Ka Rashifal 3 April 2025 aries to pisces today horoscope daily predictions Aaj ka rashifal: 3 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 3 April 2025 aries to pisces today horoscope daily predictions

Aaj ka rashifal: 3 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 3 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 3 अप्रैल 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 3 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal: 3 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। शुक्र, शनि, सूर्य, बुध, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति थोड़ी बेहतर। आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूती की ओर जाएंगे। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें। कुल मिलाकर पहले से बेहतर है। बाकी अभी द्वादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है जो बहुत सारे नुकसान को दर्शाता है। सूर्य को जल देते रहें।

ये भी पढ़ें:14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक, व्यावसायिक कोई रिस्क न लें। कोर्ट-कचहरी में ना उलझें। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक चलाएं। लेकिन वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। हरी वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 3 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!