Aaj Ka Rashifal horoscope Today 29 March 2025 aries to pisces Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope Today 29 March 2025 aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Horoscope 29 March 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 29 मार्च को शनिवार है। आइए जानते हैं, 29 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुरSat, 29 March 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, 29 March 2025, ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु, चंद्रमा मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- परिस्थितियां अतिप्रतिकूल हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सर में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में कोई बड़ा विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अतिमध्यम दिख रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। यात्रा कोई भी इस समय प्लान मत करिएगा और मान-सम्मान पर कोई बड़ी ठेस पहुंच सकती है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- बहुत बचकर पार करिए। स्वास्थ्य अतिप्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। स्वास्थ्य के मामले में कोई रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाइए। बड़ी परेशानी दिख रही है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई बड़ी परेशानी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतेरे हो जाएंगे इस समय। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। मानसिक अघात पहुंच सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत मध्यम। व्यापार लगभग ठीक। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोई बड़ा विवाद घर में संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित बड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान फिर भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान, गला की बड़ी परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। पराक्रम प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में बिल्कुल पैसा मत लगाइएगा। धन हानि के बड़े संकेत हैं। नेत्र विकार संभव है। मुख विकार संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। मार्केस से लेकर के सारे ग्रह लग्न में बैठे हैं। ग्रहण योग बना हुआ है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अति प्रभावित दिख रहा है। काली जी की शरण में बने रहिएगा। उन्हें प्रणाम करते रहिए। सफेद वस्तु उनको अर्पित करते रहिए। ग्रह कटेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 8 दिनों की, जानें घटस्थापना मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजा-विधि