Ank rashifal 5 March 2025 tomorrow Horoscope Numerology Know your future by date of birth अंकराशि: 5 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 5 March 2025 tomorrow Horoscope Numerology Know your future by date of birth

अंकराशि: 5 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 5 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

Numerology Horoscope 5 March 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 5 मार्च का दिन...

मूलांक 1 : मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा से लाभ में वृद्धि। माता का सान्निध्य मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें।कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:शुक्र का गुरु के नक्षत्र में गोचर, 1 अप्रैल से इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

मूलांक 2: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें।

मूलांक 3 : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक 4 : मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 5 : मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मूलांक 6: मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

मूलांक 7 : मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।

मूलांक 8: मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी।नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 9 : मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आलस्य की अधिकता हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!