Cancer Weekly Horoscope kark Rashi ka Sapthaik Rashifal 20- 26 april 2025 future predictions कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Cancer Weekly Horoscope kark Rashi ka Sapthaik Rashifal 20- 26 april 2025 future predictions

कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय?

  • Cancer Horoscope Weekly Kark saptahik rashifal: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 19 April 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय?

Cancer Weekly Horoscope, कर्क साप्ताहिक राशिफल (20-26 अप्रैल, 2025) : इस सप्ताह रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। करियर में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलू प्रभावित होंगे।

लव राशिफल : रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को लेकर साथी से ओपन डिस्कस करें। रिश्तों में समझदारी से फैसले लें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। लव लाइफ में आ रही परेशानियों को साथ मिलकर दूर करने की कोशिश करें। सिंगल जातकों की इस वीक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

करियर राशिफल : कार्यस्थलपर कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को कंपलीट करें। इस सप्ताह कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। जो लोग बुक पब्लिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें व्यावसायिक सफलता मिलेगी। इस सप्ताह कार्यों की व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिल सकते हैं। नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ बिनजेस लॉन्च करें। इससे कारोबार में मुनाफा होगा।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। धन आगमन के मार्ग पर बाधाएं आएंगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नया बजट बनाएं। निवेश करने से पहले दो बार विचार कर लें। भावुक होकर कोई डिसीजन न लें। इससे जल्द ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी और सप्ताह के अंत आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

स्वास्थ्य राशिफल : अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज या वर्कआउट से करें। नया डाइट प्लान बनाएं। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। इसके साथ ही अपने मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज न करें। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जिससे आपको खुशी महसूस हो और स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद मिल सके। आप चाहे तो अपनी फेवरेट हॉबी फॉलो कर सकते हैं। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लेने में संकोच न करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय?