Cancer Weekly Horoscope kark Rashi ka Sapthaik Rashifal 6- 12 april 2025 future predictions कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Cancer Weekly Horoscope kark Rashi ka Sapthaik Rashifal 6- 12 april 2025 future predictions

कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय?

  • Cancer Horoscope Weekly Kark saptahik rashifal: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 5 April 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
कर्क साप्ताहिक राशिफल : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय?

Cancer Weekly Horoscope, कर्क साप्ताहिक राशिफल (6-12 अप्रैल, 2025) : पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय थोड़ा धैर्य बनाए रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को शांत होकर सुलझाएं। इस वीक आप व्यस्त रहेंगे। करियर में तरक्की के कई मौके भी मिलेंगे। आर्थिक समस्याओं का कॉन्फिडेंस के साथ सामना करें। नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।

लव राशिफल : इस वीक कर्क राशि वालों की लाइफ पार्टनर से बड़ी बहस हो सकती है। जिससे रिश्तों में परेशानियां बढ़ सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। पार्टनर की इंसल्ट बिल्कुल न करें। रिश्तों की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। मैरिड लोगों को एक्स-लवर से दूरी बनाए रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल जातक वर्कप्लेस, आस-पड़ोस या कॉलेज में किसी स्पेशल पर्सनल की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। धीरे-धीरे नजदीकियां भी बढ़नें लगेंगी।

करियर राशिफल : इस वीक आपको करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप जॉब स्विच करने का डिसीजन ले सकते हैं। जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको जॉब इंटरव्यू में सफलता हासिल होगी। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा धैर्य बनाए रखें। बॉस और सीनियर्स से अच्छे रिश्ते मेंटेन रखें। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी एग्जामिनेशन में सफल होंगे। गोल्ड, फैशन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स के बिजनेसमेन को अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

आर्थिक राशिफल: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ज्वेलरी या नई प्रॉपर्टी के खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। कुछ जातक सप्ताह के अंत तक नई कार खरीदने का प्लान बना सकते हैं। फीमेल्स इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ जातकों को लिए प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने का उत्तम समय रहेगा। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस वीक हेल्थ को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। लेकिन इसका डेली रूटीन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ जातकों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सीनियर्स को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। रेगुलर अपनी मेडिसिन्स लें। अपनी डाइट पर खास ध्यान दें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अप्रैल तक का समय? पढ़ें राशिफल