Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 Date Time In India Sutak kaal Chandra Grahan : साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा खास, दिखेगा ब्लड मून, भारत में मान्य होगा सूतक काल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 Date Time In India Sutak kaal

Chandra Grahan : साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा खास, दिखेगा ब्लड मून, भारत में मान्य होगा सूतक काल

  • Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 : चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण का कारण राहु-केतु माने जाते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
Chandra Grahan :  साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा खास, दिखेगा ब्लड मून, भारत में मान्य होगा सूतक काल

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2025 : चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण का कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है की जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं,तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है,लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा पर लगेगा। भाद्रपद माह की पूर्णिमा 7 सितंबर 2025 को है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा और 8 सितंबर की आधी रात तक चलेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा।

आसमान में दिखेगा ब्लड मून- यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। जब चंद्रमा पूरी तरह से धरती की छाया में होता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी हो जाता है। जिस वजह से इसे ब्लड मून कहते हैं।

भारत में दिखेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण- साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।

मान्य होगा सूतक काल- भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें:8 मई को बुध होंगे अस्त, जानें इसका 12 राशियों का प्रभाव