Feng Shui Upay Dhan Labh Ke liye kya Karein money tips Feng Shui Upay: फेंगशुई के ये खास उपाय दूर करेंगे आर्थिक तंगी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Feng Shui Upay Dhan Labh Ke liye kya Karein money tips

Feng Shui Upay: फेंगशुई के ये खास उपाय दूर करेंगे आर्थिक तंगी

  • Feng Shui: फेंगशुई के कुछ आसान उपायों से आर्थिक तंगी दूर की जा सकती है और घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती हैं। फेंगशुई एक चीनी कला है। फेंगशुई के उपाय करने से आर्थिक लाभ होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
Feng Shui Upay: फेंगशुई के ये खास उपाय दूर करेंगे आर्थिक तंगी

Feng Shui: फेंगशुई के कुछ आसान उपायों से आर्थिक तंगी दूर की जा सकती है और घर में सुख-समृद्धि लाई जा सकती हैं। फेंगशुई एक चीनी कला है। फेंगशुई के उपाय करने से आर्थिक लाभ होता है। फेंगशुई का सामना घर की सुंदरता में चार चांद लगाने में सहायक भी होते हैं। आइए जानते हैं, आर्थिक लाभ के लिए फेंगशुई के उपाय...

घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाएं हरे-भरे पौधे: घर के लिविंग रूम या डाइनिंग रूम के दक्षिण-पूर्व कोने में आप हरे-भरे पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में धन लाभ के योग बनेंगे। फेंगशुई के अनुसार, घर का दक्षिण-पूर्व कोना दौलत और धन के भाग्य को नियंत्रित करता है।

घर के लिविंग रूम में लगाएं फेंगशुई बुल: मान्यता है कि फेंगशुई बुल को घर में स्थापित करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। फेंगशुई बुल को घर के लिविंग रूम दक्षिण दिशा में स्थापित करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। धन और व्यापार में तरक्की होगी।

घर के मुख्य दरवाजे पर पी याओ का एक जोड़ा रखें: फेंगशुई में पी याओ को सुख और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। आप भी घर में धन और दौलत की बढ़ोत्तरी के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर पी याओ का एक जोड़ा रख सकते हैं। इस घर में धन लाभ के स्त्रोत बढ़ेंगे।

घर के सेंटर में लाफिंग बुद्धा रखें: फेंगशुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखने से तरक्की के साथ खुशहाली आती है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप घर के सेंटर में लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि और सामग्री की लिस्ट
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!