FengShui: फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय
- FengShui: फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें वास्तु दोष निवारण को लेकर कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर न केवल आप घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुधार सकते हैं।

FengShui, फेंगशुई: घर का वास्तु दोष या नाकारात्मक ऊर्जा आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकती है। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें वास्तु दोष के निवारण को लेकर कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर न केवल आप घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं बल्कि नेगेटिव एनर्जी भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई की मदद से कैसे आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है-
फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय
मनी प्लांट- घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है मनी प्लांट। घर के ईस्ट कॉर्नर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक दिक्कतों को कम किया जा सकत है। उत्तर की दिशा में भी मनी प्लांट रख सकते हैं, जिस से परिवार में सुख-संपन्नता बनी रहती है।
चीनी ड्रैगन- फेंग शुई के मुताबिक, घर में बरकत लाने के लिए आपको चीनी ड्रैगन रखना चाहिए। चीनी ड्रैगन रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
चीनी सिक्के- फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की बरकत बनी रहती है।
फेंगशुई कछुआ- अगर आपको धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है तो आज ही फेंगशुई का कछुआ घर लाएं। फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
फिश एक्वेरियम- अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की दरिद्रता दूर हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।