Happy Holi 2025 Shayari : इन खूबसूरत शायरियों के जरिए अपनों को कहें ‘हैप्पी होली’, होली का रंग, अपनों का संग…
- Happy Holi 2025 Shayari : होली का पर्व परिवार और समाज को जोड़ने का काम करता है। इस खास पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इन शायरियों के जरिए हैप्पी होली विश कर सकते हैं। यहां पढ़ें होली 2025 की लेटेस्ट शायरियां...

Happy Holi 2025 Shayari: पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। इस साल 14 मार्च को होली है। इस दिन लोग अपने फैमिली, रिश्तेदारों और दोस्तों को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं और रिश्तों के मनमुटाव को दूर करके एक-दूसरे को गले लगाते हैं। होली का पर्व परिवार और समाज को जोड़ने का काम करता है। इस खास पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इन शायरियों के जरिए हैप्पी होली विश कर सकते हैं। यहां पढ़ें होली 2025 की लेटेस्ट शायरियां...
वो गुलाल की ठंडक,
वो शाम की रोनक,
वो लोगों का गाना,
वो गलियों का चमकना,
वो दिन में मस्ती,
वो रंगों की धूम,
होली आ गई है होली है
Happy Holi 2025
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!
Happy Holi 2025
होली का रंग
अपनों का संग
डालों ऐसा रंग
मच जाए हुड़दंग
आपको होली मुबारक हो इस मैसेज के संग
होली है भई होली है,
बुरा न मानो होली है!
आओ मिल के खुशियां मनाएं,
अपनों को हम रंग लगाएं!
ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यही मौसम है अपनों से गले मिलने का,
तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं.!
होली का गुलाल हो
रंगों की बहार हो
गुजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्यौहार हो
होली मुबारक हो।
कदम-कदम पर खुशियां रहें
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों
मेरी तरफ से होली की शुभकामना।
प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली
मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार,
वृन्दावन की सुगंध ,
बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद,
कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
आज मुबारक, कल मुबारक
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में
हमारा भी एक रंग मुबारक।
हैप्पी होली 2025