इस महीने ग्रहों में 14 और 18 मई को बड़ा बदलाव, किन राशियों को होगा लाभ
Horoscope Monthly : मई का महीना कुछ बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस महीने की 14 और 18 तारीख को दो बड़े ग्रह राशि बदल रहे हैं, जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा।

Horoscope Monthly : मई का महीना कुछ बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस महीने की 14 और 18 तारीख को दो बड़े ग्रह राशि बदल रहे हैं, जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा।
गुरु गोचर 2025 और राशियों पर प्रभाव
इस बाक देवताओं के गुरु भी 14 मई को राशि परिवर्तन कर रहे हैं और वृष राशि से निकलकर मिथुन में जा रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल गुरु का अतिचारी योग है, जिसमें गुरु तेजी से राशि परिवर्तन करेंगे। इस योग से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को नुकसान भी होगा। गुरु के मिथुन राशि में जाने से इस राशि को लाभ होगा। एक तरफ जहां आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे, वहीं नौकरी और शादी संतान का सुख भी आपको गुरु की कृपा से मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए गुरु गोचर आर्थिक मामलों में शुभ रहने वाला है। निवेश से लाभ और सिंगल लोगों की शादी पक्की हो सकती है।
राहु-केतु गोचर 2025 और राशियों पर प्रभाव
इसी के साथ मई में ही छाया ग्रह राहु-केतु भी राशि बदल रहे हैं। 18 मई को ये दोनों ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। राहु अभी मीन राशि में हैं, जो एक राशि पीछे चलकर शनि की राशि कुंभ में जाएंगे। वहीं केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं। केतू भी कन्या राशि से अब एक राशि पीछे सिंह में जाएंगे। कन्या और मीन राशि के लिए यह समय बहुत शुभ होगा, क्योंकि राहु और केतू के अशुभ प्रभावों से इन राशियों को मुक्ति मिलेगी। अब इन दो राशियों को तनाव से मुक्ति और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। आपके लिए समय उत्तम होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।