Horoscope Numerology 14 April 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal अंकराशि: 14 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 14 April 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal

अंकराशि: 14 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

  • Numerology Horoscope 14 April 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 13 April 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 14 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 14 April 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 अप्रैल का दिन...

मूलांक 1- आज मूलांक 1 के जातकों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अभी शुभ कार्यों की शुरुआत ना करें। शत्रु एक्टिव रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी संग रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। कार्यों का स्ट्रेस बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और शांत दिमाग से सभी काम करें।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको सभी प्लानिंग्स सही साबित होंगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मूलांक 3- मूलांक 3 के जातकों के आज बिगड़े हुए काम सफल होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। घर में खुशनुमा माहौल होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

मूलांक 4- मूलांक 4 के जातकों को आज ऑफिस में विवाद से बचना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धन का आवक भी बढ़ेगा। इसलिए अपने खर्चों और बचत के बीच संतुलन बनाए रखें। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 के जातक वाणी पर संयम रखें। क्रोध से बचें। आज विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-चपेट लग सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला ना लें। आज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के कार्यों में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। भाग्य साथ देगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर में खुशियां आएंगी , लेकिन वाहन धीरे चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

मूलांक 7- मूलांक 7 के जातक आज बहुत लकी रहेंगे। नौकरी-कारोबार में कामयाबी हासिल करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ होगा।

मूलांक 8- मूलांक 8 के लोग आज कार्यों की जिम्मेदारियों को बड़ी सावधानी से संभालें। भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित ना हों। हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। नेत्र रोग के शिकार हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें।

मूलांक 9- मूलांक 9 के लोगों का आज हर कार्य में भाग्य साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। घर में खुशियों का माहौल होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। इसके साथ ही आज मूलांक 6 वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 14 से 20 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?