Rahu Ketu Transit : 2025 में राहु-केतु की चाल बदलने से इन 3 राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
- Rahu Ketu Transit 2025 : वर्ष 2025 के आरंभ से लेकर 18 मई 2025 तक राहु का गोचर मीन राशि में तथा केतु का गोचर कन्या राशि में होगा। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा।

Rahu Ketu Transit 2025 : वर्ष 2025 के आरंभ से लेकर 18 मई 2025 तक राहु का गोचर मीन राशि में तथा केतु का गोचर कन्या राशि में होगा। 18 मई 2025 को राहु एवं केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तथा केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वर्ष के अंत तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, राहु-केतु गोचर से किन राशियों को होगा फायदा-
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। नौकरी, व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। हर कार्य में सफल होंगे।
धनु राशि- धनु राशि वालों को राहु-केतु के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। धन-लाभ के योग बनेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आवेगपूर्ण खरीदारी से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। विदेश जाने के योग भी बनेंगे।
मकर राशि- राहु-केतु का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। धन लाभ के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। करियर में सफलता के योग भी बनेंगे।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।