Parshuram Jayanti: अप्रैल में परशुराम जयंती कब है? जानें यहां सही तारीख व धार्मिक महत्व
- Parshuram Jayanti 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। जानें अप्रैल में परशुराम जयंती कब है व धार्मिक मान्यता-

Parshuram Jayanti 2025 Date: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी व अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने के लिए परशुराम के रूप में छठवां अवतार लिया था। ऐसी मान्यता है कि परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए दिन दिन प्रदोष काल के साथ तृतीया तिथि होती है उस दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस साल परशुराम जयंती 29 अप्रैल 2025 को है।
परशुराम से जुड़ी धार्मिक मान्यता- हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, परशुराम जी वर्तमान में पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। इसलिए भगवान राम व श्रीकृष्ण की तरह इनकी पूजा नहीं की जाती है। रामायण के अनुसार, माता सीता व भगवान राम के विवाह समारोह में परशुराम जी का आगमन हुआ था। भगवान विष्णु के 7वें अवतार श्रीराम जी से उनकी भेंट हुई थी।
तृतीया तिथि कब से कब तक: तृतीया तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 29, 2025 को 05:31 पी एम बजे और तृतीया तिथि समाप्त - अप्रैल 30, 2025 को 02:12 पी एम बजे।
परशुराम जयंती पर बन रहे शुभ योग- परशुराम जयंती पर सौभाग्य व शोभन योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग व त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग अत्यंत शुभ फलदायी माने गए हैं।
इस दिन करें इन मंत्रों का जाप- परशुराम जी भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। भगवान विष्णु के मंत्र-
- ॐ नमोः नारायणाय॥
2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥