Horoscope Shukra upcoming 2025 gochar Which zodiac get benefit 11 times Venus transit 2025 नए साल 2025 में 11 बार गोचर करेंगे शुक्र, इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shukra upcoming 2025 gochar Which zodiac get benefit 11 times Venus transit 2025

नए साल 2025 में 11 बार गोचर करेंगे शुक्र, इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

  • सबसे पहले साल 2025 के पहले महीने में देखा जाए तो शुक्र शनि की कुंभ राशि में होंगे। 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार से 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 12:20 बजे तक कुंभ राशि में गोचर होगा । उसके बाद मीन राशि में प्रवेश होगा। साल 2025 में हर महीने वाले शुक्र के राशि परिवर्तन की तारीख

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठीMon, 23 Dec 2024 08:58 AM
share Share
Follow Us on
नए साल 2025 में 11 बार गोचर करेंगे शुक्र, इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

शुक्र आपकी कुंडली में अच्छे भाव में बैठे हैं, तो धन, वैवाहिक सुख, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, फैशन-डिजाइनिंग आदि के कारक माने जाते हैं। शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी है। नए साल में शुक्र एक बार नहीं 11 बार गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर हर बार बहुत खास होगा। सबसे पहले साल 2025 के पहले महीने में देखा जाए तो शुक्र शनि की कुंभ राशि में होंगे। 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार से 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 12:20 बजे तक कुंभ राशि में गोचर होगा । उसके बाद मीन राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का 2025 में राशियों पर प्रभाव
2025 में शुक्र कई राशियों पर प्रभाव डालेंगे। शुक्र के कारण मीन वालों को लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि में शुक्र 2025 में काफी समय तक रहेंगे और इस राशि के लोगों पर कृपा बरसाएंगे। इसके अलावा मिथुन राशि के लिए शुक्र करियर में लाभ दिलवाएंगे। यहां देखें साल 2025 में शुक्र का हर राशि में होने वाला परिवर्तन कब होगा

शुक्र का मीन राशि में गोचर

29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 12:20 से 31 मई 2025 दिन शनिवार को दिन में 3:08 बजे तक उच्च राशि मीन में गोचर होगा। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का मेष राशि में गोचर

31 मई 2025 दिन शनिवार को दिन में 3:08 बजे से 28 जून 2025 दिन शनिवार को दिन में 2:34 बजे तक शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा। उसके बाद अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश होगा।

शुक्र का वृष राशि में गोचर

28 जून 2025 दिन शनिवार को दिन में 2:34 बजे से 24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को रात में 3:18 बजे तक वृष राशि में गोचर होगा। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर

24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को रात में 3:18 बजे से 19 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को रात में 11:59 बजे तक मिथुन राशि में शुक्र का गोचर होगा। उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का कर्क राशि में गोचर कर्क

19 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को रात में 11:59 बजे से 13 सितंबर 2025 दिन शनिवार को रात में 4:40 बजे तक कर्क राशि में गोचर होगा। उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश होगा म

शुक्र का सिंह राशि में गोचर सिंह

13 सितंबर 2025 दिन शनिवार को रात में 4:40 बजे से 8 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार की रात में 7:13 बजे तक सिंह राशि में गोचर होगा। उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का कन्या राशि में गोचर

8 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को रात में 7:13 बजे से 1 नवंबर 2025 दिन शनिवार को रात में 4:04 बजे तक कन्या राशि में गोचर होगा। उसके बाद तुला राशि में प्रवेश होगा।

शुक्र का तुला राशि में गोचर

1 नवंबर 2025 दिन शनिवार की रात में 4:04 बजे से 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को दिन में 7:55 बजे तक तुला राशि में गोचर होगा। उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में गुरु का तीन बार होगा गोचर, इन राशियों को मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:सूर्य के किस राशि परिवर्तन के कारण लगता है खरमास, 2025 में कब लगेगा खरमास

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को दिन में 7:55 बजे से 19 /20 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार/ शनिवार की भोर में अर्थात 20 दिसंबर दिन शनिवार को सूर्योदय पूर्व 6:42 बजे तक वृश्चिक राशि में गोचर होगा। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश हो जाएगा

शुक्र का धनु राशि में गोचर

19/20 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार /शनिवार की भोर में 6:42 बजे से अर्थात 20 दिसंबर दिन शनिवार को सूर्योदय पूर्व 6:42 बजे से धनु राशि में प्रवेश होगा जो वर्ष के अंत तक जारी रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।