ketu transit in leo rashi parivartan singh rashi mein horoscope rashifal मई में केतु की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़ketu transit in leo rashi parivartan singh rashi mein horoscope rashifal

मई में केतु की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ

  • 18 मई को केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वर्ष के अंत तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
मई में केतु की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ

Ketu Transit 2025 : 18 मई को केतु का राशि परिवर्तन होगा। 18 मई 2025 को केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वर्ष के अंत तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, केतु गोचर से किन राशियों को होगा फायदा-

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। यह इंकम बढ़ाने के लिए विकल्पों की तलाश करने का उत्तम समय साबित होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, इस माह में स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने का रिस्क लेने से बचें।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को बेहद शुभ फल देंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। इंकम में इजाफा होगा। धन बचत के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

धनु राशि : धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के बाधाएं दूर होंगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन के सभी कष्ट दूर होंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। हालांकि, इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने बजट पर ध्यान दें। धन बचत करें और जल्दबाजी में महंगी वस्तु की खरीदारी करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:Atichari Guru : 2032 तक गुरु रहेंगे अतिचारी, इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!