Palmistry: हथेली की इन 5 रेखाओं को माना जाता है खराब, देती हैं अशुभ परिणाम
- Palmistry: हाथ की हथेली व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान की जानकारी देती हैं। हथेली की शुभ रेखाएं अच्छे परिणाम और अशुभ रेखाएं खराब परिणाम देती हैं।

Bad Signs on hand palmistry: हर व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं व चिन्ह होते हैं। ये रेखाएं व चिन्ह शुभ या अशुभ हो सकते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाली कुछ अशुभ रेखाओं का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में ये रेखाएं होती हैं, उन्हें आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानें हथेली की अशुभ रेखाओं के बारे में-
1. सर्कल लाइन- हर व्यक्ति की हथेली में सात पर्वत होते हैं। हर पर्वत का स्थान है। अगर हाथ में वृत्त रेखा या सर्कल लाइन होती है, तो पॉजिटिव असर कम होता है। अगर चक्र गुरु पर्वत पर होता है, तो पॉजिटिव असर पड़ता है।
2. द्वीप चिन्ह: हथेली में कई तरह के चिन्ह बनते हैं। हथेली में द्वीप का चिन्ह अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि अशुभता व दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जिस रेखा पर द्वीप का निशान होता है, उस क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे लव लाइफ पर हो तो प्यार में मुश्किलें, धन रेखा पर होने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
3. क्रॉस का निशान: हथेली पर क्रॉस का निशान किसी भी रेखा पर हो अशुभ फल ही प्रदान करता है। यह जीवन में मुश्किलें लाता है।
4. बैरियर लाइन: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा को काटने वाली छोटी-छोटी रेखाओं को बैरियर लाइन कहा जाता है यह रेखाएं अशुभ घटना या बीमारी आदि का कारण बनती हैं।
5. अशुभ स्वास्थ्य रेखा: अगर हथेली में स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से मिली हुई होती है तो व्यक्ति को जीवन भर शारीरिक कष्ट रहता है। अगर स्वास्थ्य रेखा गहरी व स्पष्ट हो जाती है, तो इसका अर्थ है कि जातक को शारीरिक रूप से ज्यादा कष्ट या गंभीर बीमारी हो सकती है।