Paush Purnima: पौष पूर्णिमा पर करें 3 उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
- Paush Purnima Upay : पौष मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पौष पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Paush Purnima Upay: पौष महीने की पूर्णिमा मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस साल 13 जनवरी के दिन पौष महीने की पूर्णिमा है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पौष पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। वहीं, पौष की पूर्णिमा पर कुछ उपाय आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय-
पौष पूर्णिमा पर करें 3 उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
पलाश का फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। पौष की पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
एकाक्षी नारियल
अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो आज पौष की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पौष पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।
सोना और चांदी
पौष की पूर्णिमा के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो पौष पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।