Horoscope Guru Gochar 2025 Jupiter Transit in Gemini Positive Impact on Zodiac Signs Guru Gochar: बुध की राशि में गुरु की एंट्री, 14 मई से इन 5 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Guru Gochar 2025 Jupiter Transit in Gemini Positive Impact on Zodiac Signs

Guru Gochar: बुध की राशि में गुरु की एंट्री, 14 मई से इन 5 राशियों को होगा लाभ

  • Guru Gochar: गुरु मई में अपनी राशि में बदलाव करेंगे। गुरु वृषभ राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में आएंगे। जानें गुरु का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 01:39 PM
share Share
Follow Us on
Guru Gochar: बुध की राशि में गुरु की एंट्री, 14 मई से इन 5 राशियों को होगा लाभ

Guru Gochar 2025: देव गुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य व ज्ञान आदि का कारक माना गया है। गुरु समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। फिर 2025 के अंत में 05 दिसंबर को फिर से मिथुन राशि में आ जाएंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। गुरु के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक, व्यापारिक व करियर में फायदा होगा। जानें गुरु का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों का धर्म-कर्म में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे। लेखकों, मीडियाकर्मियों, कलाकारों आदि को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:20-26 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. वृषभ राशि- गुरु वृषभ राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। इस राशि वालों को सुख-समृद्धि के साथ धन-संपदा की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

3. सिंह राशि- गुरु के प्रभाव से सिंह राशि वालों का कोई सपना पूरा हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। कार्यस्थल पर मेहनत का रंग लाएगी। व्यापारिक लाभ होगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी धन का आगमन होगा।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें:घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय

5. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को गुरु गोचर के प्रभाव से खुशियों की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति में सुधार के संकेत हैं। करियर में उन्नति मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!