kal ka ank rashifal 19 April 2025 Numerology Horoscope Tomorrow Future Prediction by Date of Birth अंकराशि: 19 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणअंकराशि: 19 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

अंकराशि: 19 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

  • Numerology Horoscope 19 April 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya TiwariFri, 18 April 2025 12:37 PM
1/10

19 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Numerology Horoscope 18 April 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 अप्रैल 2025 का दिन-

2/10

मूलांक 1

आज का दिन आपसे धैर्य रखने का अनुरोध करता है। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों का साथ मिलेगा। यात्रा काफी आनंददायक रहने वाली है। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

3/10

मूलांक 2

आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ अतीत की बातों को लेकर न उलझें। धन के आवक से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नए साझेदारी भी मिल सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

4/10

मूलांक 3

आज आपको रिश्तों में स्पष्टता हासिल होगी, अपने प्रिय व्यक्ति से अपनी बात कहने से न कतराएं। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परंतु सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

5/10

मूलांक 4

आज आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन होगा। कुछ जातकों के लव अफेयर को माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है।

6/10

मूलांक 5

आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। लेकिन गृहकलह भी संभव है इस बात का ध्यान रखें।

7/10

मूलांक 6

आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन परेशान भी हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। लेकिन पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

8/10

मूलांक 7

आज कमाई के साथ धन संचय पर भी जोर देना महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल पर अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करने से बचें, वरना आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रोडक्टिविटी पर नजर रखना जरूरी है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ जाएंगे।

9/10

मूलांक 8

आज लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऊर्जावान बने रहेंगे।

10/10

मूलांक 9

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। टीम मीटिंग में नए विचार शेयर करें। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपकी कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि के कारण मन परेशान हो सकता है।