Vastu tips to remove negative energy from home vastu upay for negative energy in hindi Vastu Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips: घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

  • vastu upay for negative energy: वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाधाओं, अड़चनों व कलह कारण बनती है। जानें घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के वास्तु उपाय-

Saumya TiwariThu, 17 April 2025 11:24 AM
1/6

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के वास्तु उपाय

हर व्यक्ति के लिए उसका घर खास होता है। घर में हर किसी को सबसे ज्यादा सुकून व शांति मिलती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए किसी भी तरह का वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। अगर घर में वास्तु दोष होता है, तो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने व सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के उपाय बताए गए हैं। जानें घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के वास्तु उपाय-

2/6

स्वस्तिक का निशान

हिंदू धर्म में स्वस्तिक का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। स्वस्तिक का निशान सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला माना गया है। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाना शुभ माना गया है।

3/6

नमक के पानी का पोंछा

वास्तु के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक को पानी में मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए। यह प्रक्रिया सप्ताह में दो बार करने से वास्तु कमियों को दूर करने में मदद मिलती है।

4/6

शाम के समय पूजा

वास्तु के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नियमित रूप से कपूर, धूप व गुगुल का धुआं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। शाम के समय पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

5/6

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। तुलसी का पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार माना गया है। तुलसी के पत्तों का नियमित इस्तेमाल करने से जीवन में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

6/6

बांसुरी

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय है। घर पर बांसुरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।